

नंगल (वीकैंड रिपोर्ट) : Factory Gas Leak : रोपड़ जिले के नंगल में गुरुवार सुबह एक फैक्ट्री से गैस लीक होने के बाद हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के नजदीक बने सेंटर सोल्जर प्राइवेट स्कूल के 30-35 बच्चों समेत कई लोग इसकी चपेट में आए। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र को सील कर दिया गया है। इस घटना के बाद चारों ओर अफरा-तफरी मच गई।
यह भी पढ़ें : Accident in Agra : भीषण सड़क हादसा: स्कूल बस का इंतजार कर रहे 5 बच्चों को कार ने रौंदा
Factory Gas Leak : सभी को नंगल सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कई लोगों की हालत ज्यादा खराब थी। अस्पताल में सभी का इलाज चल रहा है। स्कूल के डायरेक्टर ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सभी बच्चे सेफ हैं। सबसे बड़ी प्रायोरिटी यह थी कि बच्चों और स्टाफ को कुछ न हो।
Follow this link to join my WhatsApp Group
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


