इस्लामाबाद (वीकैंड रिपोर्ट ) : PM Imran Khan Arrested : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मंगलवार को इस्लामाबाद हाईकोर्ट से गिरफ्तार कर लिया गया। इमरान को पाक रेंजर्स ने कोर्ट रूम से ही गिरफ्तार किया है। इमरान की गिरफ्तारी ऐसे वक्त पर हुई, जब हाल ही में उन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के अधिकारी मेजर जनरल फैसल नसीर पर गंभीर आरोप लगाए थे। उनकी गिरफ्तारी पाकिस्तानी रेंजर्स ने यानी पैरामिलिट्री फोर्स ने की है। यह भी पढ़ें : Golden Temple Blast : अमृतसर ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, NIA के बाद NSG जांच के लिए पहुंची PM Imran Khan…
Author: Vandna Verma
अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट ) : Golden Temple Blast : अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास हैरिटेज मार्ग पर 32 घंटों में दो धमाकों के बाद अब नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (NSG) ने जांच शुरू कर दी है। इससे पहले सोमवार को मौके पर पहुंचकर पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने खुलासा किया था कि बम कोल्ड ड्रिंक के टिन पर लटकाया गया था। बम कम क्षमता वाले थे, इसलिए ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा। यह भी पढ़ें : Karnataka Assembly Elections 2023 : कांग्रेस के खिलाफ बजरंग दल ने खोला मोर्चा, आज देशभर में हनुमान चालीसा का पाठ…
कर्नाटक (वीकैंड रिपोर्ट ) : Karnataka Assembly Elections 2023 : कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार (10 मई) को मतदान होनी है। इससे पहले आज यानि मंगलवार को बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने देशभर में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया है। इसे हनुमत शक्ति जागरण अभियान नाम दिया है. कर्नाटक चुनाव में ‘बजरंग बली’ की एंट्री उस वक्त हुई, जब कांग्रेस ने पिछले हफ्ते जारी किए गए अपने घोषणापत्र में कहा, ”राज्य में सरकार में आते ही वह बजरंगदल, पीएफआई समेत जाति और धर्म के आधार पर समुदायों के बीच नफरत फैलाने वाले सभी संगठनों…
खरगोन (वीकैंड रिपोर्ट ) : Khargone Bus Accident : मध्य प्रदेश में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा हुआ है। मध्य प्रदेश के खरगोन में इंदौर की ओर जा रही बस पुल से नीचे गिर गई। हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल हो गए हैं। बस में करीब 50 यात्री सवार थे। बस में फंसे लोगों को निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। यह Jalandhar Lok Sabha by-election : जालंधर लोकसभा उपचुनाव : चुनाव स्टाफ की तीसरी और अंतिम रैंडमाइजेशन Khargone Bus Accident : बताया जाता है कि श्रीखंडी से इंदौर जा रही बस दंसवा,…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट ) : Nitish Kumar meet Naveen Patnaik : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता को लेकर आज भुवनेश्वर में ओडिशा CM नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने बताया कि दिग्गज जेडीयू नेता दिन में भुवनेश्वर के लिए रवाना होंगे और शाम में पटना वापस लौट आएंगे। बताया गया कि आज दोपहर में दोनों मुख्यमंत्री की ये मीटिंग होगी। बिहार के मुख्यमंत्री ने पिछले साल केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से नाता तोड़ लिया था। यह भी पढ़ें : Jalandhar Lok Sabha by-election : जालंधर लोकसभा उपचुनाव : चुनाव स्टाफ की तीसरी और अंतिम रैंडमाइजेशन…
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट ) : Openhimer Trailer Release : क्रिस्टोफर नोलन द्वारा बनी फिल्म ‘ओपेनहाइमर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। क्रिस्टोफर नोलन अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह फिल्म साल 2023 की बड़ी हिट साबित हो सकती है। फिल्म साइंटिस्ट जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के जीवन पर आधारित है। इस फिल्म के तीन मिनट के ट्रेलर में उनकी कहानी और अविष्कार की अतुलनीय झलक दिखाई गई है। यह भी पढ़ें : The Kerala Story : ‘द केरल स्टोरी’ के टीम मेंबर को मिली धमकी, कहा-‘कहानी दिखाकर अच्छा नहीं किया’ Openhimer Trailer Release :…
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट ) : The Kerala Story : फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ के एक क्रू मेंबर को एक अनजान नंबर से धमकी भरा मैसेज मिला है। क्रू मेंबर को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी गई। पुलिस के अनुसार, फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के निर्देशक सुदीप्तो सेन ने पुलिस को बताया कि क्रू मेंबर्स में से एक को एक अनजान नंबर से मैसेज आया। पुलिस ने कहा कि संदेश ने उक्त व्यक्ति को घर से अकेले बाहर नहीं निकलने की धमकी दी और कहा कि उन्होंने कहानी दिखाकर अच्छा काम नहीं किया। पुलिस ने उस सदस्य को…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट ) : Jalandhar Lok Sabha by-election : लोकसभा क्षेत्र के उपचुनाव के दौरान जिले भर के मतदान केंद्रों पर तैनात किए जाने वाले पोलिंग स्टाफ की तीसरी और अंतिम रैंडमाइजेशन की गई। मतदान कर्मियों को मतदान केंद्रों के आवंटन के लिए रैंडमाइजेशन की पूरी प्रक्रिया जनरल आब्जर्वर डी.वी. स्वामी और डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी जसप्रीत सिंह उपस्थित थे। जिला चुनाव अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले के सभी 1972 मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों की तैनाती के लिए रैंडमाइजेशन की गई है और प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक प्रीजाईडिंग अधिकारी और तीन मतदान…
Today Horoscope for 9 May 2023 मेष राशि / Horoscope for Aries (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप व्यवसाय के कुछ ऐसी योजनाओं को बनाएंगे, जिनसे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपका आत्मसम्मान बढ़ने से आज आपको खुशी होगी। भाई बहनों को आपका पूरा साथ मिलेगा। आप व्यस्त रहने के कारण परिवार के सदस्यों की ओर ध्यान नहीं दे पाएंगे,जिससे माता जी आपसे नाराज हो सकती हैं। आप किसी से धन उधार लेने से बचें। वृष राशि / Horoscope for Taurus (ई, ऊ, ए, ओ,…
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Oath Taking Ceremony : एपीजे स्कूल, टांडा रोड, जालंधर में शैक्षणिक सत्र 2023-24 की नवगठित छात्र-परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलन के बाद गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की गईl छात्रों द्वारा स्कूल गीत ‘बढ़ना साथी’ की प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात विद्यालय की प्रिंसिपल संगीता निस्तंद्रा एवं कोऑर्डिनेटर दीप्ति कौशल ने नवगठित टीम को बैज लगाकर सम्मानित किया। Oath Taking Ceremony : प्रीफेक्टोरियल बोर्ड में ‘हेड बॉय’ देवांश सिंगला, ‘हेड गर्ल’ वृद्धि गुप्ता, ‘स्पोर्ट्स कैप्टन’ मयंक जुल्का और हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन के साथ- साथ चारों सदनों के प्रीफेक्ट शामिल थे।…
