
एस्ट्रो डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट)- Horoscope 18 April 2026 : 18 अप्रैल का दिन सभी 12 राशियों के लिए अलग-अलग अनुभव और संकेत लेकर आया है. कहीं सफलता और नए अवसर मिलेंगे तो कहीं चुनौतियां और खर्च बढ़ सकते हैं. ऐसे में संयम, धैर्य और समझदारी से काम लेना ही आज सफलता की कुंजी साबित होगा. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का विस्तृत राशिफल-
मेष राशि / Horoscope for Aries
(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत और भागदौड़ भरा रहेगा. आपको अपने लक्ष्यों को पाने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. नौकरीपेशा लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है. सहकर्मियों के साथ तालमेल बनाए रखना जरूरी है. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें.
वृषभ राशि / Horoscope for Taurus
(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृषभ राशि के जातकों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. अचानक खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन पुराने निवेश से लाभ मिलने के संकेत हैं. व्यापारियों को अच्छा मुनाफा हो सकता है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. सेहत का ध्यान रखें, खासकर पेट संबंधी समस्या से बचें.
मिथुन राशि / Horoscope for Gemini
(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन राहत भरा रहेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. नौकरी में अच्छी खबर मिल सकती है. छात्रों को सफलता मिलेगी. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें.
कर्क राशि / Horoscope for Cancer
(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि वालों को आज खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा. योजनाओं में बदलाव करना पड़ सकता है. साझेदारी में सावधानी रखें. परिवार का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है.
सिंह राशि / Horoscope for Leo
(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी और किस्मत साथ देगी. वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखें. पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें.
Horoscope 18 April 2026
कन्या राशि / Horoscope for Virgo
( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता देने वाला है. करियर में उन्नति होगी और नए अवसर मिल सकते हैं. पुराने निवेश से लाभ मिलेगा. किसी पर भरोसा करने से पहले सोचें. प्रेम जीवन अच्छा रहेगा.
तुला राशि / Horoscope for Libra
(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि वालों के लिए दिन उन्नति का संकेत दे रहा है. आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में लाभ होगा. हालांकि प्रेम संबंधों में थोड़ा तनाव संभव है.
वृश्चिक राशि / Horoscope for Scorpio
(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि वालों को आज संतुलन बनाए रखना होगा. नई जिम्मेदारियां मिलेंगी. आर्थिक मामलों में सतर्क रहें, लेकिन अचानक लाभ भी संभव है. वैवाहिक जीवन में धैर्य रखें.
धनु राशि / Horoscope for Sagittarius
(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा. कुछ कामों में सफलता मिलेगी तो कुछ में मेहनत करनी पड़ेगी. नए अवसर मिलेंगे. परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा.
मकर राशि / Horoscope for Capricorn
(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि वालों को आज सावधानी से काम लेना होगा. लापरवाही नुकसान दे सकती है. निवेश सोच-समझकर करें. विवाद से दूर रहें और स्वास्थ्य का ध्यान रखें.
कुंभ राशि/ Horoscope for Aquarius
(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि वालों के लिए दिन सकारात्मक रहेगा. आत्मविश्वास बढ़ेगा और इच्छाएं पूरी हो सकती हैं. निवेश के लिए समय अच्छा है. यात्रा के योग बन सकते हैं.
Horoscope 18 April 2026
मीन राशि / Horoscope for Pisces
(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मेहनत का फल देने वाला रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी. दोस्तों का सहयोग मिलेगा. कानूनी मामलों में सावधानी रखें.
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


