
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : RBI New Rules : जून का महीना खत्म होने में अभी कुछ ही दिन बाकी रह गए है और जुलाई महीने की शुरुआत होने जा रही है। जुलाई महीना शुरू होते ही जो लोग क्रेडिट कार्ड के जरिये बिल पेमेंट करते है उनके लिए बड़ी खबर है। 1 जुलाई से क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट को लेकर RBI के कुछ नए नियम लागू करने जा रही है। जो लोग क्रेडिट कार्ड के जरिए बिल पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं ये नियम उन लोगों को प्रभावित करेगा। इसका मकसद पेमेंट के प्रोसेस को सुव्यवस्थित करना और इसकी सुरक्षा बढ़ाना है। कुछ प्लेटफॉर्म के जरिये क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट में मुश्किलों का सामना करना पढ़ सकता है। इनमें क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क जैसे कुछ प्रमुख फिनटेक शामिल हैं।
असल में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने निर्देश जारी किये हैं कि 30 जून के बाद सभी क्रेडिट कार्ड पेमेंट भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए से प्रोसेस की जानी चाहिए। रिपोर्ट ने बताया है अभी तक एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और एक्सिस बैंक ने बीबीपीएस एक्टिवेट नहीं किया है। यह सब बैंक किसी भी निर्देशों का पालन नहीं कर रही।
RBI New Rules : भारत बिल पेमेंट सिस्टम बिल पेमेंट का इंटीग्रेटेड सिस्टम है, जो ग्राहकों को ऑनलाइन बिल पेमेंट करने की सुविधा देता है। यह बिल पेमेंट के लिए एक इंटरऑपरेबल प्लेटफॉर्म है। भारत बिल-पे एक इंटरफेस है, जो क्रेड, फोनपे, बिलडेस्क, भीम, पेटीएम, मोबिक्विक जैसे ऐप पर मौजूद है। इसका इस्तेमाल करने से एक ही प्लेटफॉर्म पर सारे बिल का भुगतान किया जा सकता है।
अभी तक 26 बैंकों ने इसे इनेबल नहीं किया है। पेमेंट इंडस्ट्री ने 90 दिन तक इसकी सासमय-सीमा को बढ़ाने की मांग की है। पेमेंट्स काउंसिल ऑफ इंडिया ने इस मामले में RBI के पास याचिका दायर की है। अभी तक रेगुलेटर का इस पर कोई भी फैसला नहीं आया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





