

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab Weather Update : पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ समेत पूरा उत्तर भारत गुरुवार को भी कड़ाके की ठंड से बेहाल रहा। पंजाब में कई दिन बाद धूप तो खिली लेकिन बर्फीली हवाओं के चलते सर्दी से कोई राहत नहीं मिली। मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा और पंजाब में भी 13 जनवरी को बर्फीली हवाएं चलेंगी। चार-पांच दिन तक कोहरे का कहर जारी रहेगा। पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में गुरुवार को भी दृश्यता 50 मीटर से कम रही। मौसम विभाग के मुताबिक 13 से 16 जनवरी तक अत्यधिक घने कोहरे के आसार हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


