





नोएडा (वीकैंड रिपोर्ट)- Former Rajya Sabha MP RK Sinha Death : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद और SIS ग्रुप के संस्थापक डॉ. रविन्द्र किशोर सिन्हा (आरके सिन्हा) का शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026 को निधन हो गया। उन्होंने नोएडा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर सामने आते ही राजनीतिक, सामाजिक और कारोबारी जगत में शोक की लहर दौड़ गई। आरके सिन्हा की पहचान एक राजनेता और सफल उद्यमी के रूप में रही। उन्होंने बिहार में भाजपा के संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ निजी सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई।
जनसंघ से भाजपा तक संगठन में निभाई भूमिका
आरके सिन्हा शुरुआती दौर से ही जनसंघ और भाजपा से जुड़े रहे। उन्हें भाजपा के संस्थापक सदस्यों में गिना जाता था। बिहार की राजनीति में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उन्होंने वर्ष 2014 से 2020 तक बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्यसभा सांसद के रूप में कार्य किया।
Former Rajya Sabha MP RK Sinha Death : पत्रकारिता से शुरू हुआ सफर, खड़ा किया SIS ग्रुप
आरके सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत पत्रकारिता से की थी। वे अपराध और राजनीतिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते थे। बाद में उन्होंने निजी सुरक्षा सेवाओं के क्षेत्र में कदम रखा और वर्ष 1974 में Security and Intelligence Services (SIS) ग्रुप की स्थापना की। उनके नेतृत्व में SIS ग्रुप ने भारत सहित अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान बनाई। कंपनी सुरक्षा सेवाओं और फैसिलिटी मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम करती है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, समूह ने रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
राजनीतिक और कारोबारी जगत में शोक
आरके सिन्हा के निधन की खबर के बाद विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों ने शोक व्यक्त किया है। उनके राजनीतिक योगदान और उद्यमिता के सफर को याद किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पटना स्थित पाटलिपुत्र के अन्नपूर्णा भवन लाया जाएगा। अंतिम दर्शन और अंतिम संस्कार से जुड़ी विस्तृत जानकारी परिवार की ओर से साझा की जानी है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


