

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : New Order For Punjab School : पंजाब सरकार ने सर्दी का मौसम शुरू होने के कारण राज्य के सभी स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी है। शिक्षा विभाग ने आदेश जारी करते कहा है कि छुट्टियों में सरकारी स्कूलों के बच्चे पढ़ाई करेंगे। तीसरी से 8वीं तक के छात्रों को तीन विषयों का होम वर्क मिलेगा, जो इन छुट्टियों में पूरा करेंगे।
New Order For Punjab School : बताया गया है कि सभी सरकारी, निजी और मान्यता प्राप्त स्कूलों में 24 से 31 दिसंबर 2023 तक सार्वजनिक छुट्टियां घोषित की गई है। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूल 1 जनवरी 2024 से खुलेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


