

ओंटारियो (वीकैंड रिपोर्ट)- Canada Punjabi Murder Case : कनाडा के ओंटारियो प्रांत से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, समरसाइड कम्युनिटी के चैलटन रोड स्थित एक घर में हुए घरेलू विवाद के बाद 41 वर्षीय पंजाबी व्यक्ति पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया गया है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
घरेलू विवाद के बाद हुई खूनी वारदात
पुलिस जांच के मुताबिक, 15 सितंबर की शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पति ने कथित तौर पर चाकू से पत्नी के पेट पर कई वार कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
बच्चों और नानी के सामने हुई घटना
बताया जा रहा है कि वारदात के समय घर में दंपती के दो बच्चे और महिला की मां भी मौजूद थीं। घटना के बाद बच्चे और उनकी नानी घबराए हुए घर से बाहर निकल आए। उनकी हालत देखकर पड़ोसियों को किसी गंभीर घटना का अंदेशा हुआ, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
पुलिस को शाम करीब 6:25 बजे सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने महिला को गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Canada Punjabi Murder Case : पति गिरफ्तार, हत्या का मामला दर्ज
जांच के दौरान पुलिस ने मृतका के पति मनदीप सिंह (41) को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सेकंड डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और विवाद की असली वजह जानने की कोशिश कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। घर के अंदर वारदात से पहले क्या परिस्थितियां बनीं और विवाद किस कारण शुरू हुआ, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


