

अमृतसर (वीकैंड रिपोर्ट)- ASI Harjit Singh Murder : पंजाब के अमृतसर से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज घटना सामने आई है। थाना गेट हकीमां में तैनात एएसआई हरजीत सिंह की देर रात गश्त के दौरान अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस महकमे में शोक की लहर है, जबकि पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।
गश्त के दौरान बनाया निशाना
जानकारी के अनुसार, एएसआई हरजीत सिंह गुरुवार रात करीब 2:30 बजे दाना मंडी क्षेत्र के पास मोटरसाइकिल पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल में तोड़ा दम
घायल अवस्था में एएसआई हरजीत सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। हालांकि इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनकी शहादत की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई।
हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा
घटना के बाद तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) नामक संगठन ने हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
ASI Harjit Singh Murder : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जताया दुख
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने एएसआई हरजीत सिंह की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरजीत सिंह की बहादुरी और कर्तव्यनिष्ठा को हमेशा याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपये की एक्स-ग्रेशिया सहायता राशि देने की घोषणा की।
HDFC बैंक भी देगा ₹1 करोड़
मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब सरकार के अलावा HDFC बैंक की ओर से भी शहीद के परिवार को 1 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है।
DGP ने दी श्रद्धांजलि
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने भी एएसआई हरजीत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने ड्यूटी निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है। पंजाब पुलिस उनके परिवार को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है।
ASI Harjit Singh Murder : CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने शुरू कर दिए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


