

फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट)- PSPCL Meter Reader Terminated : पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के आरोपों में दो मीटर रीडरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया है। यह कार्रवाई फिरोजपुर छावनी निवासी मिथिलेश कुमारी की शिकायत की जांच के बाद की गई।
शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
मिथिलेश कुमारी ने आरोप लगाया था कि उनके इलाके में तैनात दो मीटर रीडरों ने बिजली का ‘जीरो बिल’ बनाने के बदले 1500 रुपये रिश्वत की मांग की थी। जब उन्होंने रिश्वत देने से इनकार कर दिया, तो कथित तौर पर मीटर की गलत रीडिंग दर्ज कर उनका अधिक राशि का बिल बना दिया गया।
56 दिनों में 575 यूनिट दिखाकर भेजा 3550 रुपये का बिल
शिकायत के अनुसार, रिश्वत न मिलने पर मीटर रीडरों ने 56 दिनों की खपत 575 यूनिट दर्ज कर दी, जिसके आधार पर 3550 रुपये का बिजली बिल जारी किया गया। मामले की शिकायत मिलने के बाद विभागीय स्तर पर जांच शुरू की गई।
जांच में सही पाए गए आरोप
इस मामले की जांच वरिष्ठ एक्सईएन फ्लाइंग स्क्वॉड नवनीत खोसला और एसडीओ कैंट नंबर-1 कुनाल गोयल की ओर से की गई। जांच के दौरान शिकायतकर्ता के मीटर के साथ-साथ आसपास के अन्य मीटरों की भी जांच की गई। अधिकारियों ने पाया कि कई उपभोक्ताओं के बिलों में भी रीडिंग संबंधी गड़बड़ियां मौजूद थीं।
PSPCL Meter Reader Terminated : दो मीटर रीडरों को किया गया टर्मिनेट
जांच रिपोर्ट के आधार पर हरशदीप सिंह (आईडी-2823) और पवन (आईडी-0895) नामक दोनों मीटर रीडरों को सेवा से बर्खास्त करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विभाग को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, आरोपित मीटर रीडर कथित तौर पर कुछ उपभोक्ताओं से रिश्वत लेकर कम रीडिंग दर्ज करते थे, जिससे पावरकॉम को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। मामले को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने फील्ड स्टाफ को सभी बिजली मीटरों की सील और पिलर बॉक्स लॉक की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
भ्रष्टाचार पर सख्ती का संदेश
पावरकॉम की इस कार्रवाई को विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं से किसी भी प्रकार की अवैध वसूली या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


