

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Bandh 2026 : पंजाब मुलाजिम एवं पेंशनर्स संयुक्त फ्रंट और संयुक्त कर्मचारी मंच पंजाब की समन्वय समिति द्वारा 27 अगस्त को घोषित पंजाब बंद को सफल बनाने के लिए विभिन्न शिक्षक संगठनों ने एकजुटता दिखाते हुए आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में प्रदेश के कई शिक्षक संगठनों की एक महत्वपूर्ण वर्चुअल बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंजाब बंद को व्यापक समर्थन देने का निर्णय लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 27 अगस्त को राज्यभर के शिक्षक सामूहिक अवकाश लेकर विरोध प्रदर्शनों में शामिल होंगे। आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए 17, 18 और 19 अगस्त को जिला स्तर पर बैठकें आयोजित की जाएंगी और संबंधित विभागीय अधिकारियों को सामूहिक अवकाश का नोटिस भी भेजा जाएगा।
Punjab Bandh 2026 : शिक्षक नेताओं ने कहा कि कर्मचारियों और शिक्षकों की मांगों को लेकर संघर्ष जारी रहेगा तथा 27 अगस्त का पंजाब बंद ऐतिहासिक बनाया जाएगा। बैठक में प्रदेश की विभिन्न शिक्षक यूनियनों और संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लेते हुए आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया।
इस दौरान गवर्नमेंट टीचर्स यूनियन, गवर्नमेंट स्कूल टीचर्स यूनियन, डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट, मास्टर कैडर यूनियन, बी.एड. अध्यापक फ्रंट, एलिमेंट्री टीचर्स यूनियन, लेक्चरर यूनियन, सी एंड वी अध्यापक यूनियन सहित कई संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


