
जालंधर, 28 मई 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar E Challan : जालंधर में ट्रैफिक नियमों को लेकर प्रशासन अब और सख्ती करने जा रहा है। शहर में पहले से कई प्रमुख चौकों पर ई-चालान (E-Challan) सिस्टम लागू है और अब इसे और विस्तार दिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 1 जून 2026 से शहर के 9 नए चौकों पर भी ई-चालान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
फिलहाल संविधान चौक, गुरु नानक मिशन चौक, पीएपी चौक, बीएसएफ चौक और नकोदर चौक समेत कई व्यस्त इलाकों में कैमरों के जरिए ट्रैफिक नियमों की निगरानी की जा रही है। अब प्रशासन ने शहर के अन्य महत्वपूर्ण चौकों को भी इस सिस्टम से जोड़ने का फैसला लिया है।
1 जून से जिन नए चौकों पर ई-चालान शुरू होंगे, उनमें श्री गुरु रविदास चौक, फुटबॉल चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, गुरु अमरदास चौक, वर्कशॉप चौक, डॉ. बी.आर. अंबेडकर चौक, मॉडल टाउन चौक और चुनमुन चौक शामिल हैं।
Jalandhar E Challan : प्रशासन का उद्देश्य ट्रैफिक नियमों का पालन सुनिश्चित करना और सड़क हादसों को कम करना बताया जा रहा है। इन चौकों पर लगाए गए कैमरे रेड लाइट जंप, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने और अन्य ट्रैफिक उल्लंघनों पर नजर रखेंगे। नियम तोड़ने पर वाहन मालिक के मोबाइल नंबर पर सीधे ई-चालान भेजा जाएगा।
ट्रैफिक अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि अनावश्यक चालान और हादसों से बचा जा सके।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


