
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Illegal collection at Ladowal toll plaza : नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा से जुड़ा एक बड़ा खुलासा सामने आया है। Punjab Police की क्राइम ब्रांच-2 टीम ने वाहन चालकों से अवैध वसूली करने वाले गिरोह के खिलाफ थाना लाडोवाल में 15–20 अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी है और टोल प्लाजा के कई कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
CCTV फुटेज और पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
पुलिस टीम द्वारा टोल प्लाजा पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुराने रिकॉर्ड की जांच कर यह पता लगाया जा रहा है कि किन लोगों ने टोल कर्मचारियों को धमकाकर या मिलीभगत से बिना टोल दिए वाहन निकलवाए। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों वाले समय और वाहनों की पहचान भी की जा रही है।
टोल कर्मचारियों के मोबाइल भी जांच के दायरे में
Illegal collection at Ladowal toll plaza : सूत्रों के अनुसार, पुलिस ने कई संदिग्ध टोल कर्मचारियों के मोबाइल फोन भी जांच के लिए जब्त/चेक किए हैं, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि इस अवैध वसूली में किसी कर्मचारी की भूमिका तो नहीं थी। पुलिस का मानना है कि जांच पूरी होते ही गिरोह की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सकती है।
कमर्शियल वाहनों और टिप्परों से होती थी वसूली
गौरतलब है कि क्राइम ब्रांच-2 ने विशेष रूप से कमर्शियल वाहनों और टिप्पर चालकों से अवैध वसूली के मामलों में यह कार्रवाई की है। सूत्र बताते हैं कि टोल प्लाजा से जुड़े दो नाम लंबे समय से इस गोरखधंधे में सक्रिय थे और अपने साथियों के साथ मिलकर कई महीनों से प्रतिदिन लाखों रुपये की हेराफेरी कर टोल कंपनी को भारी नुकसान पहुंचा रहे थे।
केस दर्ज होते ही कई संदिग्ध गायब
मामला दर्ज होने के बाद कई संदिग्ध व्यक्तियों के टोल प्लाजा से गायब होने की जानकारी भी सामने आई है, जिससे पुलिस का शक और गहरा गया है। फिलहाल, जांच एजेंसियां हर एंगल से पड़ताल कर रही हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





