
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Delhi Sex Racket Exposed : नई दिल्ली में मर्दों के जिस्म का अवैध कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है। राजधानी के कई प्रमुख और वीवीआईपी इलाकों में रात ढलते ही एक अलग ही बाज़ार सज जाता है, जिसे स्थानीय तौर पर ‘जिगोलो मार्केट’ कहा जाता है। बताया जाता है कि यह बाजार रात 10 बजे से तड़के 4 बजे तक सक्रिय रहता है।
सूत्रों के अनुसार, सरोजनी नगर, लाजपत नगर, पालिका मार्केट, कमला नगर समेत कई इलाकों में अंधेरा होते ही यह धंधा खुलेआम शुरू हो जाता है। हैरानी की बात यह है कि यहां ग्राहक के तौर पर अक्सर वे महिलाएं आती हैं, जिन्हें समाज में संभ्रांत और पॉश वर्ग से जोड़ा जाता है।
कैसे और कहां होता है सौदा
दिल्ली की सड़कों पर जब आम आवाजाही कम हो जाती है, तब यह बाजार सक्रिय होता है। जिगोलो मुख्य सड़कों, पब, डिस्को और कॉफी हाउस के आसपास दिखाई देते हैं। कुछ मामलों में सौदे हाई-फाई क्लबों और कैफे में तय किए जाते हैं। कुछ घंटों की बुकिंग से लेकर पूरी रात तक के लिए अलग-अलग दरें बताई जाती हैं, जो मांग और शारीरिक बनावट पर निर्भर करती हैं।
कॉरपोरेट स्टाइल में चलता है नेटवर्क
यह धंधा बेहद संगठित तरीके से संचालित होता है। जिगोलो किसी न किसी एजेंसी या नेटवर्क से जुड़े होते हैं, जिन्हें कमाई का एक हिस्सा देना पड़ता है। कई युवा इसे पेशे के रूप में अपना चुके हैं, जबकि कुछ महंगी जीवनशैली की चाह में इस दलदल में फंसते चले जाते हैं। बताया जाता है कि इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी करने वाले युवा भी इसमें शामिल हैं।
Delhi Sex Racket Exposed : पॉश इलाकों और होटलों तक फैला जाल
साउथ एक्सटेंशन, जेएनयू रोड, आईएनए, अंसल प्लाजा, कनॉट प्लेस और जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर जैसे इलाकों में भी इस नेटवर्क की मौजूदगी बताई जाती है। साउथ दिल्ली के कुछ बड़े होटलों में यह गतिविधि अलग पहचान और संकेतों के जरिए संचालित होती है।
कुल मिलाकर, राजधानी की चमक-दमक के पीछे यह कड़वा सच छिपा है, जो न सिर्फ सामाजिक ढांचे पर सवाल खड़े करता है, बल्कि कानून-व्यवस्था की सख्ती की जरूरत को भी उजागर करता है।
नोट: यह खबर हमें सोशल मीडिया से प्राप्त हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





