
वर्जीनिया, 19 जून 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Firing in America : अमेरिका के वर्जीनिया राज्य से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 19 वर्षीय पंजाबी युवक ने कथित तौर पर अपने ही परिवार पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं, जिससे उसके माता-पिता और नानी की मौत हो गई। इस घटना के बाद अमेरिका के साथ-साथ पंजाब के नवांशहर जिले में स्थित उसके पैतृक गांव लखपुर में भी शोक की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, गोलीबारी में युवक की मां कमलेश रानी, पिता सीताराम और नानी महेंदर कौर की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसका बड़ा भाई साजन इस हमले में बाल-बाल बच गया।
भागने की कोशिश में हुआ हादसा
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस के अनुसार, घटना में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बाद में जाम हो गया था। इसके बाद पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया। अमेरिकी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार गंभीर कैपिटल मर्डर के आरोप दर्ज किए हैं। फिलहाल उसे बिना जमानत जेल में रखा गया है।
Firing in America : टेक्सास यूनिवर्सिटी का छात्र है आरोपी
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गौरव चोपड़ा टेक्सास यूनिवर्सिटी रियो ग्रांडे वैली का छात्र है। बताया जा रहा है कि उसने अचानक अपने ही घर में परिवार के सदस्यों पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार पिछले 20 से 30 वर्षों से अमेरिका में रह रहा था। फिलहाल पुलिस घटना के पीछे की वजहों की गहन जांच कर रही है।
गांव में पसरा मातम
इस हृदयविदारक घटना की खबर जैसे ही पंजाब के नवांशहर जिले के लखपुर गांव पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों और रिश्तेदारों ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और अभी तक घटना के पीछे के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
अपने शहर की खबरें पढ़ने के लिए ज्वाइन करें WhatsApp Channel Click Here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


