

नेपीडॉ (वीकैंड रिपोर्ट) – Earthquake in Myanmar : म्यांमार में आज सुबह 6:10 बजे 4.7 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप के झटके मणिपुर, नागालैंड और असम सहित भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप म्यांमार में भारतीय सीमा के बहुत करीब और मणिपुर के उखरुल से मात्र 27 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में आया। एनसीएस के अनुसार, भूकंप का केंद्र ज़मीन से 15 किलोमीटर नीचे था।
इस भूकंप के झटके मणिपुर, नागालैंड और असम सहित भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.7 थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने यह जानकारी दी. फिलहाल, इस भूकंप में किसी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। हालांकि, एजेंसियां सतर्क हैं और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


