

कनाडा (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjabi Student Killed in Canada : कनाडा के एडमिंटन शहर से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। पंजाब के लुधियाना जिले के समराला की रहने वाली 23 वर्षीय दमनप्रीत कौर की कथित तौर पर उसके लिव-इन पार्टनर द्वारा गला घोंटकर हत्या कर दी गई। इस घटना ने प्रवासी भारतीय समुदाय के साथ-साथ पंजाब में भी शोक की लहर दौड़ा दी है।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई की शाम एडमिंटन के सिल्वरबेरी इलाके स्थित एक घर से इमरजेंसी कॉल मिलने के बाद पुलिस और पैरामेडिक्स मौके पर पहुंचे। वहां दमनप्रीत कौर बेहोशी की हालत में मिलीं, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान 12 जुलाई को उनकी मौत हो गई।
Punjabi Student Killed in Canada : 14 जुलाई को हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि दमनप्रीत की मौत गला घोंटने के कारण हुई थी। जांच के बाद पुलिस ने 22 जुलाई को उनके 22 वर्षीय लिव-इन पार्टनर रितेश कुमार, जो दिल्ली का रहने वाला है, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ सेकेंड-डिग्री मर्डर का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने इसे घरेलू हिंसा से जुड़ा मामला बताया है और फिलहाल किसी अन्य संदिग्ध की तलाश नहीं की जा रही।
जानकारी के अनुसार, दमनप्रीत करीब पांच वर्ष पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गई थीं। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वहीं नौकरी कर रही थीं। अब उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने और अंतिम संस्कार के खर्च के लिए सोशल मीडिया पर GoFundMe अभियान चलाया जा रहा है। परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर बताई जा रही है। परिजनों का कहना है कि उन्हें अब तक भारतीय दूतावास या किसी सरकारी एजेंसी की ओर से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


