

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) : Team India ICC Rankings : भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए ICC द्वारा बुधवार को जारी की गई ताजा रैंकिंग में नंबर-1 बन गई है। टीम इंडिया 115 अंकों के साथ जहां पहले पायदान पर पहुंच गई है वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम अब 111 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है। अब भारतीय टीम क्रिकेट के तीनों ही फॉर्मेट की रैंकिंग में नंबर-1 टीम बन गई है।
यह भी पढ़ें : Sania Mirza Mentor of WPL Team : अब महिला क्रिकेटरों को ट्रेनिंग देंगी सानिया मिर्जा, RCB की मेंटर बनीं टेनिस दिग्गज
Team India ICC Rankings : बता दें कि आजतक कभी भी टीम इंडिया एक साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर एक नहीं बनी है। यानी कि रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है। एक ही साथ तीनों फॉर्मेट में नंबर एक बनने का रिकॉर्ड सिर्फ साउथ अफ्रीकी टीम के नाम है। साउथ अफ्रीका 2013 में एक ही साथ वनडे, टेस्ट और टी20 की नंबर एक टीम बनी थी। अफ्रीकी टीम के बाद अबतक कोई भी टीम दोबारा ऐसा नहीं कर पाई है। लेकिन रोहित की सेना ने 10 साल बाद ये मुकाम हासिल कर लिया है।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



