

बीजिंग (वीकैंड रिपोर्ट) : Asian Games 2023 : एशियाई गेम्स में पदक तालिका में भारत के नाम रोज पदक जुड़ रहे हैं। हालांकि तीसरे दिन भारत का अभी तक खाता नहीं खुला है। रमिता थापर और दिव्यांश सिंह पंवार को जोड़ी 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट का ब्रॉन्ज मेडल हार गई। एक समय भारतीय जोड़ी के पास 8-0 की बढ़त थी। इसके बाद कोरिया ने वापसी करते हुए स्कोर 9-9 करवा दिया। दिव्यांश और रमिता ने इसके बाद 15-11 की बढ़त ले ली। सबसे पहले 16 पॉइंट तक पहुंचने वाली जोड़ी को ब्रॉन्ज मेडल मिला। लेकिन कोरिया ने वापसी करके स्कोर 15-15 करवा दिया। फिर लगातार 3 सीरीज बराबर रहे और स्कोर 18-18 हो गया।
Asian Games 2023 : 19वीं सीरीज में साउथ कोरिया की जोड़ी ने 21.5 का स्कोर बनाया वहीं भारती जोड़ी 21.2 ही कर पाई। इस तरह साउथ कोरिया ने ब्रॉन्ज मेडल मैच 20-18 से जीत लिया। महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना एशियन गेम्स के सिंग्ल इवेंच के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। उन्होंने हांगकांग के आदित्य करुणारत्ने को 6-1, 6-2 से हराया। जहां अब उनकी भिड़ंत जापान की हरुका काजी से होगी। फेंसिंग में भारत की भवानी देवी को महिलाओं की सेबर व्यक्तिगत स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में चीन की शाओ याकी के खिलाफ 7-15 से हार का सामना करना पड़ा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


