

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Road Accident : जालंधर में शनिवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। मकसूदां क्षेत्र में भगत सिंह कॉलोनी के पास हाईवे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े कैंटर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार जालंधर से अमृतसर की ओर जा रही थी और उसकी रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसी दौरान कार सड़क पर खड़े कैंटर से टकरा गई।
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार की छत अलग हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। कार में लगे एयरबैग भी खुल गए, लेकिन टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवकों की जान नहीं बच सकी।
Jalandhar Road Accident : पुलिस के मुताबिक दो युवकों के शव कार की अगली सीटों में फंसे मिले, जबकि तीसरा युवक पिछली सीट पर बैठा था और टक्कर के बाद उसका शव सड़क पर जा गिरा। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची तथा काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया।
तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कैंटर हाईवे पर खड़ा था। आशंका जताई जा रही है कि चालक रास्ता भटक गया था या वाहन खड़ा कर मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही वाहन नंबर के आधार पर मृतकों के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


