

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Hotel Girl Death Case : जालंधर के रेलवे रोड स्थित रॉयल होटल में उस समय हड़कंप मच गया, जब होटल के एक कमरे से युवती का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही थाना नंबर 3 की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, युवती पिछले दो दिनों से होटल के कमरा नंबर 102 में ठहरी हुई थी। होटल कर्मचारियों के मुताबिक, इस दौरान एक युवक उससे मिलने आता था और कुछ घंटे रुकने के बाद वापस चला जाता था।
कमरे से मिला खाली लाल रंग का अटैची
पुलिस की शुरुआती जांच में कमरे से एक लाल रंग का अटैची खाली अवस्था में मिला है। हालांकि, मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस पहचान स्थापित करने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।
Jalandhar Hotel Girl Death Case : CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस होटल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। साथ ही उस युवक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है, जो युवती से मिलने होटल आया करता था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
प्रारंभिक स्तर पर कुछ आशंकाएं जताई जा रही हैं, लेकिन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े तथ्यों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



