

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Sai Seva Milan Sangh 15th Annual Shirdi Pilgrimage : साईं सेवा मिलन संघ जालंधर की ओर से आयोजित 15वीं वार्षिक शिरडी यात्रा को सोमवार सुबह जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन से जालंधर भाजपा प्रधान अशोक सरीन हिक्की एवं पंजाब भाजपा के प्रदेश उपप्रधान राकेश राठौड़ ने श्रद्धालुओं से भरी यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर पंजाब भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सुनील सनी शर्मा एवं अर्जुन सिंह हैप्पी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने सभी श्रद्धालुओं को शिरडी यात्रा के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि साईं बाबा का संदेश श्रद्धा, सबूरी, सेवा और मानवता का संदेश है। धार्मिक यात्राएं समाज में आपसी भाईचारा, प्रेम और एकता को मजबूत करने का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि साईं बाबा के आशीर्वाद से सभी श्रद्धालुओं की यात्रा मंगलमय हो और उनके परिवारों में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहे।]

Sai Seva Milan Sangh 15th Annual Shirdi Pilgrimage : यात्रा रवाना होने से पहले साईं सेवा मिलन संघ के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की ओर से भाजपा नेताओं का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं में शिरडी यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर संस्था के भूषण आनंद, चेयरमैन राजिंदर शर्मा, प्रधान रवींद्र कुमार, उपप्रधान अशोक मेहता, सेक्रेटरी पुनीत चोपड़ा, नरेंद्र सोबती, ईशान दुआ, मनीष कुमार, अमन अरोड़ा, पवन शर्मा, रंजम महाजन, राकेश सिक्का, ओम सेतिया, निखिल महेंद्रू, पुनीत भाटिया, दिनेश छाबड़ा, विभोर चौधरी, अभिषेक सेठ, साहिल गेड़ा सहित संस्था के सैकड़ों श्रद्धालु एवं सदस्य उपस्थित रहे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


