मेष: आज का दिन आपके लिए कई अवसरों से युक्त होगा। किन्तु यह आपके बुद्धि व पराक्रम पर है कि आप उन्हें किस प्रकार उपयोग करते हुए लाभ आर्जित करते हैं। आज आप किसी यात्रा में होगे। घर-परिवार के साथ समांजस्य होगा। किन्तु सेहत के लिए आज का दिन बढिय़ा नहीं होगा। वृषभ: आज आप अपने भौतिक सुख को और समृद्ध करने में जुटे होंगे। धन निवेश व विदेश के कामों में अच्छा लाभ होगा। हालांकि सेहत में कुछ पीड़ाएं होगी। जिससे आपको उपचार लेने की जरूरत होगी। नौकरी के क्षेत्रों में भाग-दौड़ बनी हुई होगी। मिथुन: आज आप अपने दम पर कई कामों को करने में सफल होंगे। भौतिक सुख के लिहाज से आज का दिन अच्छा होगा। आज आप अदालती मामलों में कोई दस्तावेजी साक्ष्य संग्रहित करने में लगे हुए होंगे। इस दौरान आपको अधिक धन व्यय करना होगा। कर्क: आज अपने आजीविका के साधनों को समृद्ध करने के लिए पहले से अधिक प्रयत्नशील होंगे। हालांकि सेहत के लिहाज से आज का दिन कुछ प्रतिकूल होगा। आपको दांत व कंधों में दर्द होगा। जिससे आप कुछ परेशान होंगे। सिंह: आज आप अपने धन लाभ को और अच्छा बनाने के लिए पहले से अधिक सक्षम होंगे। जिससे आप प्रसन्न होंगे। पुत्र/पुत्री की प्रगति से आप खुश होंगे। ननिहाल पक्ष को लेकर कुछ चिंता की स्थिति होगी। धैर्य जरूरी होगा। कन्या: आज का दिन आपको नौकरी पेशा के क्षेत्रों में अच्छी खासी बढ़त देने वाला होगा। आज आपकी कार्य क्षेत्र में अच्छी छवि होगी। आप अपने कामों मे निपुण होंगे। सेहत अच्छी बनी हुई होगी। किन्तु विरोधी पक्ष परेशान कर सकता है। तुला: आज आप अपने प्रतिभा के दम पर कुछ कामों को करने में सफल होंगे। किसी बड़े निर्णय से पहले आपको वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेने की जरूरत होगी। आज किसी यात्रा में होंगे। आापको अपने घर के देख-रेख की चिंता होगी। वृश्चिक: आज आप अपने कामों को बढ़ाने के लिए किसी संस्था से वित्तीय मदद् के लिए कह सकते हैं। किसी विशिष्ट व्यक्ति का साथ होगा। नौकरी पहले की तरह चलती होगी। किन्तु आप कुछ असंतुष्ट होंगे। निजी रिश्तों में तनाव की स्थिति होगी। धनु: आज आप अपने दाम्पत्य जीवन में बेहतरी के लिए पहले से अधिक तत्पर होंगे। परिवार में समांजस्य की स्थिति और मजबूत होगी। सेहत के लिए आज का दिन अच्छा होगा। आज अच्छी व्यापारिक प्रगति की स्थिति होगी। मकर: आज आप कारोबारी जीवन में बढ़त अर्जित करने के लिए पहले से अधिक सक्रिय होंगे। जिससे आपको अच्छा लाभ होगा। हालांकि स्वास्थ्य के दृष्टि से आज का दिन कुछ प्रतिकूल होगा। जिससे आप परेशान होंगे। कुम्भ: आज आप अपने आमदनी को और अच्छा बनाने में लगे हुए होंगे। आप किए गए प्रयासों की भली प्रकार समीक्षा में लगे हुए होंगे। आज आप इस बात से खुश होंगे कि बच्चे आपकी बातों को मान कर अध्ययन में सक्रिय हो रहे हैं। किन्तु ऋणों के भुगतान में चिंता होगी। मीन: आज आप अपने तय समय में कई कामों को पूरा करने में सक्षम होंगे। भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में प्रगति होगी। आज आपको पदोन्नति की सूचना होगी। किन्तु किसी वरिष्ठ व्यक्ति के बातों से आप परेशान होगे। धैर्य की जरूरत होगी।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------