

धर्म (वीकैंड रिपोर्ट) : Buddha Purnima 2024 : इस साल 23 मई 2024 को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाएगी। इसे बुद्ध जयंती के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार इस शुभ दिन पर ही गौतम बुद्ध का जन्म और उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। उनके जीवन में तीन अधिक महत्वपूर्ण घटनाएं रही है, पहला उनका जन्म, दूसरा ज्ञान और तीसरा मोक्ष, यह सभी एक ही तिथि पर आते है। बुद्ध पूर्णिमा को कई देशों में धूमधाम से मनाया जाता है। इस शुभ तिथि पर सभी भगवान बुद्ध की पूजा अर्चना करते है, साथ ही ज्ञान और बुद्धि की कामना करते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा तिथि 2024
बुद्ध पूर्णिमा तिथि 22 मई की शाम 6 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगी। इस तिथि का समापन 23 मई गुरुवार के दिन शाम 7 बजकर 22 मिनट पर होगा। इसके अनुसार वैशाख पूर्णिमा 23 मई को होगी, इसलिए बुद्ध पूर्णिमा 23 मई को मनाई जाएगी।
Buddha Purnima 2024 : करें ये खास उपाय
बुद्ध पूर्णिमा पर शुभ फल की प्राप्ति के लिए कुछ खास उपाय किये जाते है। इस दिन चीनी-चावल को दूध में मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें और ऊं स्त्रां स्त्रीं स्त्रं स: चंद्रमसे नम: मंत्र का जाप करें। इस दिन वैशाख पूर्णिमा है, माना जाता है कि इस दिन लक्ष्मी जी पीपल पर वास करती है इसलिए सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ को जल चढ़ाएं। इसके बाद 7 बार परिक्रमा भी करें। ऐसा करने से धन संबंधित परेशानियां दूर होती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


