

जम्मू (वीकैंड रिपोर्ट) – Amarnath Yatra : अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होने वाली है जोकि 9 अगस्त तक चलेगी। जम्मू-कश्मीर पहुंचने के बाद आप पहलगाम या बालटाल से हेलीकॉप्टर सर्विस की मदद से आसानी से अमरनाथ पहुंच जाएंगे तो इस बार ऐसा नहीं होगा। इस बार अमरनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होगी। यह सुरक्षा निर्देश 1 जुलाई से 10 अगस्त तक लागू रहेंगे। जो श्री बाबा अमरनाथ जी की पवित्र गुफा के दर्शन करने की योजना बना रहे हैं उन्हें यह सलाह दी गई है कि वह इस जानकारी के नोट कर लें।
Amarnath Yatra : श्रद्धालुओं को श्री अमरनाथ की पवित्र गुफा के दर्शन के लिए पैदल या पाेनी या पालकी की सेवा के जरिए ही यात्रा करनी होगी। गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि यात्रा मार्ग वाले क्षेत्र में मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी), ड्रोन, गुब्बारे सहित किसी भी प्रकार की हवाई उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा। पहलगाम में आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद पड़ रही पहली अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


