

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather In Punjab… कल पंजाब के कई जिलों में बारिश हुई जिससे ठिठुरन भी बढ़ी और तापमान में गिरावट आ गई है। शुक्रवार सुबह से ही बढ़ी हुई ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। साथ ही बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।
Weather In Punjab…तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 13 डिग्री दर्ज किया जाएगा। बारिश के साथ चल रही ठंडी हवा ने पंजाब में शिमला वाले मौसम का एहसास करवा दिया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम चक्रवात एक्टिव होने के कारण मौसम ने करवट ली है जिससे हर दूसरे दिन आसमान में बादल छाए रहने की सम्भावना है और इसके साथ आने वाले 24 घंटों में राज्य के कई जिलों में हललकी बारिश होने की सम्भावना है
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


