

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)-Parking Free In Chandigarh…चंडीगढ़ नगर निगम की किसी भी पार्किंग साइट से आज से दोपहिया वाहनों की पार्किंग फीस नहीं ली जाएगी। कुछ दिन पहले यह फैसला लिया गया था जोकि आज लागू हो गया है।
Parking Free In Chandigarh…चंडीगढ़ के वासियों के लिए दीवाली के तोहफे के रूप में मेयर अनूप गुप्ता ने घोषणा की थी कि 1 दिसंबर 2023 से सभी सेक्टरों में दोपहिया वाहनों के लिए पार्किंग मुफ्त होगी। मेयर की इस घोषणा के बाद से ही पार्टी के अंदर और बाहर फैसले के खिलाफ विरोध के स्वर उठने लगे थे। निगम और प्रशासन के अधिकारी भी इस फैसले से सहमत नहीं थे इसलिए अब तक इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी नहीं किए गए। इसके पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


