

गढ़दीवाला (वीकैंड रिपोर्ट): गांव पंडोरी अटवाल के प्राचीन श्री निक्की दादी मंदिर में बीती रात चोर मंदिर में कमरे के शटर का ताला तोड़कर डेढ़ लाख रुपए का सामान ले गए। मंदिर प्रबंधक कमेटी (Temple Management Committee) के प्रधान रोहित रतन, मुकेश शर्मा, सरपंच करनैल सिंह, गोपाल रतन, प्रदीप कुमार, सुच्चा सिंह, गौतम रतन, ऋषि रतन, लवप्रीत रतन, हरगोपाल रतन, सुदेश कुमार आदि ने बताया कि सुबह जब लोग मंदिर में माथा टेकने आए तो कमरे के शटर का ताला टूटा हुआ देखा।
प्रबंधक कमेटी ने गढ़दीवाला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चोरों ने कमरे का ताला तोड़कर अंदर पड़ी 1 बड़ी पेटी स्टैंड सहित, 5 गैस सिलैंडर, 12 पतीले, 6 टब, 4 दरियां, 8 पंखे, 2 गैस वाली भट्ठी, बिजली की तारों के 7 बंडल, 150 बड़े बाटे (बर्तन), 5 नए टाट, 4 नए गलीचे, 4 बड़ी कड़ाहीयां, 12 पतीले के ढक्कन सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। इस सारे सामान की कीमत लगभग डेढ़-2 लाख रुपए बनती है। इसके अतिरिक्त चोरों ने बिजली का अन्य बहुत सारा सामान भी चोरी कर लिया। कुछ नए बर्तन जो अभी तक इस्तेमाल नहीं किए गए थे, वे भी चोर ले गए। उन्होंने पुलिस से चोरों की जल्द तलाश कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


