

गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट): एक आशिक ने प्रेमिका से निकाह करवाने में असफल रहने पर प्रेमिका की तरफ से किसी अन्य नौजवान से निकाह करवाने के तीन दिन बाद ही उसकी प्रेमिका की तथा उसके पति की हत्या कर दी। कराची पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड संबंधी आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की तलाश आरंभ कर दी है।
सीमापार सूत्रों के अनुसार मृतका प्रेमिका शबाना की अपने मां-बाप के गांव सुजावाल निवासी नौजवान रूकसत खान से दोस्ती थी, परंतु शबाना उससे निकाह करवाने के पक्ष में नहीं थी। शबाना ने अपने मां-बाप की पसंद के लड़के मीर हसन निवासी कराची से निकाह 2 अगस्त को करवा लिया। इस बात को लेकर शबाना का पूर्व प्रेमी रूकसत खान खफा था। उसने आज शबाना के पिता अलीद्दीन को मोबाइल पर सूचित किया कि उसने उसकी बेटी तथा उसके पति की हत्या कर दी है तथा उनके शव कराची स्थित उनके घर पर पड़े हैं।
शबाना के पिता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी तथा पुलिस शबाना के पिता को साथ लेकर मीर हसन के घर पर जांच के लिए पहुंची तो घर के बाहर ताला लगा था। पुलिस ने ताला तोड़ कर जब घर में प्रवेश किया तो वहां शबाना तथा मीर हसन के शव पड़े मिले। जिनकी हत्या सिर पर कोई भारी चीज से हमला करके की गई थी। पुलिस ने आरोपी रूकसत खान के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए कराची अस्पताल भेज दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


