

पटियाला (वीकैंड रिपोर्ट) : Roof Collapes in Patiala : पटियाला तेज बारिश के चलते पटियाला के पातड़ां में गुरुवार सुबह मकान की छत गिरने से एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई, जबकि पांचवां गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक हादसा पातड़ां के जाखल रोड स्थित धानक बस्ती में हुआ, जहां पांच लोगों का यह परिवार पिछले करीब 10 महीनों से किराये के मकान में रह रहा था।
यह भी पढ़ें : Encounter in Amritsar : दो शार्प शूटर के एनकाउंटर वाले एरिया को पुलिस ने किया सील, देखें तस्वीरें
Roof Collapes in Patiala :
पातड़ां थाने के इंचार्ज प्रकाश मसीह ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब छह बजे जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। उस वक्त घर की पिछली दीवार दब गई। जिसके बाद घर की छत इन सभी सो रहे लोगों पर गिर गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग व डेरा सिरसा के वालंटियर मौके पर पहुंच गए और उन्होंने शवों को मलबे से बाहर निकाला। घायल को तुरंत पातड़ां के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।
देश विदेश की खबरों के लिए अभी डाउनलोड करें हमारा मोबाइल ऐप :- CLICK HERE
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें :- CLICK HERE
हमारा यूट्यूब चैनल भी सब्सक्राइब करें :- CLICK HERE
नई व ताज़ा खबरों के लिए लाइक करें हमारा फेसबुक पेज :- CLICK HERE
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


