
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Weather Alert : पंजाब में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के कई हिस्सों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान अमृतसर में सबसे अधिक 185 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा पठानकोट में 77.5 मिमी, पटियाला में 1 मिमी और फिरोजपुर में 0.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। कई अन्य जिलों में भी दिनभर बादल छाए रहे और हल्की से मध्यम बारिश हुई।
Punjab Weather Alert : तापमान की बात करें तो बठिंडा राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद फिरोजपुर में 33.8°C, पटियाला में 33°C, फरीदकोट में 32.5°C, कपूरथला में 32.1°C और लुधियाना में 31.2°C तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार, राज्य के औसत अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटों के दौरान 0.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है, जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस कम है। विभाग ने 23 जुलाई के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी रखते हुए कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की है।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


