
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- New Ration Cards in Punjab : पंजाब सरकार ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा पात्र परिवारों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने घोषणा की है कि राज्य में 10 लाख नए राशन कार्ड जारी किए जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया ‘न नकद, न सिफारिश’ के सिद्धांत पर आधारित होगी और तकनीक आधारित पारदर्शी प्रणाली के माध्यम से संचालित की जाएगी।
सरकार के अनुसार 22 जुलाई से नए राशन कार्ड बनवाने और मौजूदा राशन कार्डों में नए सदस्यों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू होगी। इस अभियान में गरीब, जरूरतमंद और कमजोर वर्गों को प्राथमिकता दी जाएगी। कुल 10 लाख लाभार्थियों में से 7 लाख नए पात्र परिवारों को राशन कार्ड जारी किए जाएंगे, जबकि 3 लाख ई-श्रम पंजीकृत एवं प्रवासी श्रमिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के दायरे में शामिल किया जाएगा।
New Ration Cards in Punjab : प्रत्येक नए लाभार्थी को 5 किलो गेहूं के साथ ‘मेरी रसोई’ न्यूट्रिशन किट भी उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि पोषण सुरक्षा को भी बढ़ावा मिल सके। इस बीच मंगलवार को हुई पंजाब मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने 16वीं पंजाब विधानसभा के 13वें सत्र को 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित करने की स्वीकृति दी।
इसके अलावा, पंजाब पुलिस नियम, 1934 में संशोधन को भी मंजूरी दी गई। नए नियमों के तहत अब सब-इंस्पेक्टर (SI) पद पर सीधी भर्ती समाप्त कर दी जाएगी। इसके स्थान पर सहायक उप-निरीक्षक (ASI) पद पर सीधी भर्ती की जाएगी। जिला, इंटेलिजेंस, जांच और तकनीकी सहायता सेवाओं में 30 प्रतिशत तथा सशस्त्र कैडर में 10 प्रतिशत पद सीधे भर्ती से भरे जाएंगे।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


