

चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट): रिशतों को शर्मसार करने वाली घटनाएं इन दिनों आम देखने को मिल रही है। ऐसा ही एक मामला चंडीगढ़ में देखने का मिला। स्थानीय इंदिरा कालोनी में एक देवर ने अपनी भाभी को मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना को अंजाम देने में उसके पिता तथा मां ने भी उसका साथ दिया। जानकारी के अनुसार मृतका ललिता की शादी के बाद से ही उसका ससुराल परिवार उससे बैर रखता था। करीब 6 वर्ष पहले उसकी ओर से अपने देवर मुकेश कुमार पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। इसी बात का बदला लेने के लिए उसके ससुर व सास ने अपने बेटे के साथ मिलकर उसको जान से मार डाला। पुलिस ने कत्ल के आरोप में ललिता के ससुर सीता राम, सास संतरा देवी और देवर मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------

