

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Kejriwal is coming to Punjab… पंजाब में चार सीटों पर 20 नवंबर को उपचुनाव होना है। इस चुनाव के लिए हर राजनीतिक दल जोर लगा रहा है। केवल शिअद ने अपने चारों प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। आम आदमी पार्टी की तरफ से 9 नवंबर से पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल प्रदेश में सक्रिय होने जा रहे हैं। इस दौरान वह चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक और 10 नवंबर को गिद्दड़बाहा और बरनाला में चुनाव प्रचार करने की तैयारी कर रहे हैं। इस मौके सीएम भगवंत मान उनके साथ रहेंगे।
Kejriwal is coming to Punjab… इसी तरह राज्य सरकार की तरफ से हाल ही में पंचायत चुनावों के बाद सरपंचों को शपथ दिलाने के लिए एक राज्य स्तरीय समारोह करवाने की भी तैयारी की जा रही है। लुधियाना में 8 नवंबर को यह चुनाव हो सकता है, जिसमें आप प्रमुख केजरीवाल हिस्सा लेंगे। इसके बाद ही वह उपचुनाव में प्रचार शुरू करेंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


