

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Jalandhar Food Department Raid : त्योहारी सीजन से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट पर रोक लगाने के लिए जालंधर सेहत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने बुधवार तड़के मॉडल हाउस स्थित एक डेयरी और जमशेर डेयरी कॉम्प्लेक्स में छापेमारी कर करीब 1,000 किलो संदिग्ध पनीर और 68 किलो मिल्क क्रीम को सीज कर दिया।
9 खाद्य पदार्थों के सैंपल जांच के लिए भेजे
छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पनीर, दूध, घी और दही समेत विभिन्न खाद्य पदार्थों के कुल 9 सैंपल लेकर जांच के लिए सरकारी लैब भेज दिए। प्राथमिक जांच में मिलावट की आशंका मिलने पर पनीर और मिल्क क्रीम का पूरा स्टॉक सील कर दिया गया।
Jalandhar Food Department Raid : दस्तावेज नहीं दिखा पाया डेयरी संचालक
जांच के दौरान डेयरी संचालक संबंधित रिकॉर्ड और जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। अधिकारियों ने यह भी पता लगाया कि पनीर कहां तैयार किया जा रहा था और उसकी सप्लाई किन-किन स्थानों पर की जा रही थी। अब पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।
लैब रिपोर्ट के बाद होगी अगली कार्रवाई
सेहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लैब रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि त्योहारी सीजन के दौरान मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने के लिए निरीक्षण और छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों तक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री पहुंचाई जा सके।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


