

चंडीगढ़, 28 जुलाई AAP Punjab New Appointments 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियों की घोषणा की है। पार्टी द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार जगरूप सिंह सेखवां को पंजाब का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (प्रदेश उपाध्यक्ष) नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा तीन विधानसभा हलकों में नए हलका इंचार्ज भी नियुक्त किए गए हैं।
नई नियुक्तियां इस प्रकार हैं:
- जगरूप सिंह सेखवां – स्टेट वाइस प्रेसिडेंट, पंजाब
- जालंधर नॉर्थ – वनीत धीर को हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया।
- फतेहगढ़ चूड़ियां – हरजोबनजीत सिंह रंधावा (जोबन रंधावा) को हलका इंचार्ज बनाया गया।
- पट्टी – जसकंवर सिंह गिल (जस्सा पट्टी) को हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया।
AAP Punjab New Appointments 2026 : यह नियुक्तियां 28 जुलाई 2026 को जारी आदेश के माध्यम से घोषित की गईं। आदेश पर पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया तथा पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा के हस्ताक्षर हैं।
पार्टी का कहना है कि इन नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


