

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)– The entire unit of Congress in Himachal Pradesh was dissolved… कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की समूची प्रदेश इकाई, जिला प्रधानों एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटियों को तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया है। इस संबंधी पार्टी के महासचिव केसी वेणुगोपाल की तरफ से एक पत्र जारी किया गया है। कांग्रेस की पूरी कार्यकारिणी भंग होने से प्रदेश में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सहमति से अब संगठन में नए पदाधिकारी शामिल किए जाएंगे। भंग कार्यकारिणी के निष्क्रिय पदाधिकारियों की जगह नई नियुक्तियां होंगी। कर्मठ कार्यकर्ताओं को संगठन में अधिमान मिलेगा। 26 अप्रैल, 2022 को कुलदीप सिंह राठौर की जगह तत्कालीन सांसद प्रतिभा सिंह को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाया गया था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


