

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- CBI Bribery Case Jalandhar Cantt Railway Station : जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के एक सीनियर सेक्शन इंजीनियर को ₹66 हजार की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई चंडीगढ़ से आई सीबीआई टीम ने की, जिसने शिकायत की पुष्टि के बाद ट्रैप ऑपरेशन को अंजाम दिया।
रेलवे ठेकेदार की शिकायत पर हुई कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, सीबीआई इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह के नेतृत्व में टीम ने जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन स्थित ब्रिज वर्कशॉप में तैनात सीनियर सेक्शन इंजीनियर मिलिंद को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि रेलवे के एक ठेकेदार ने सीबीआई के पास शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें रिश्वत मांगने का आरोप लगाया गया था। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर कार्रवाई की।
CBI Bribery Case Jalandhar Cantt Railway Station : गिरफ्तारी के बाद चंडीगढ़ ले गई CBI टीम
कार्रवाई के दौरान सीबीआई ने आरोपी इंजीनियर को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ के लिए चंडीगढ़ ले गई। मामले की विस्तृत जांच जारी है और सीबीआई अब रिश्वतखोरी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
RPF ने दी यह जानकारी
इस संबंध में RPF थाना के इंस्पेक्टर रविंदर कुमार ने बताया कि पूरी कार्रवाई सीबीआई की टीम द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि मामले से जुड़ी विस्तृत जानकारी और आधिकारिक बयान सीबीआई के चंडीगढ़ कार्यालय की ओर से जारी किया जाएगा।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


