

लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट) : Cruelty to Student : लुधियाना के ग्यासपुरा के एक प्राइवेट स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। छात्रा की रीढ़ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई। स्कूल के प्रिंसीपल ने कक्षा की छात्रा को क्रूर सजा दी। उसके माथे और हाथ पर चोर लिखकर उसे स्कूल में घुमाकर बेइज्जत किया गया। छात्रा मानसिक रूप से दबाव में आ गई। उसने तनाव में आकर स्कूल की तीसरी मंजिल से छलांग लगी दी। इसके बाद उसे अस्पताल पहुंचाया गया।
Cruelty to Student : छात्रा ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया। छात्रा के परिवार को पुलिस के पास शिकायत न करने के लिए धमकाया गया कि अगर शिकायत की तो वे बच्चे का इलाज नहीं करवाएंगे। करीब 8 दिनों तक स्कूल ने यह मामला दबाए रखा। मामला सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने चुप्पी तोड़ी। जिसके बाद उन्होंने स्कूल के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


