चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Congress MLA joined BJP : मोगा से विधायक डॉ. हरजोत सिंह कमल ने शनिवार शाम को कांग्रेस छोड़ दी और BJP में शामिल हो गए हैं। भाजपा गठबंधन से मोगा विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे और सोनू सूद की बहन मालविका सूद को टक्कर देंगे। कुछ घंटे पहले ही कांग्रेस ने अपने 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की है। इसमें मोगा से डॉ. हरजोत सिंह कमल का टिकट काट दिया और मालविका सूद को प्रत्याशी बनाया है।
यह भी पढ़ें : Congress Leader joined AAP – कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व कैबिनेट मंत्री हुए AAP में शामिल
मालविका सूद ने 5 दिन पहले ही CM चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की उपस्थिति में कांग्रेस जॉइन की है। कांग्रेस के दोनों नेताओं ने शुरुआत से ही इस बात के संकेत दिए थे कि मालविका सूद को पार्टी मोगा विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाएगी। इसके साथ ही डॉ. हरजोत कमल का टिकट कटना तय हो गया था।