

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Alliance between Congress and AAP… महानगर में पहुंचे पीपीसीसी इंचार्ज दविंदर यादव ने कहा है कि गठबंधन को लेकर जो भी फीडबैक वर्करों ने दिया है वह सीनियर लीडरशिप को दे दिया है, अब सीनियर लीडरशिप पंजाब लीडरशिप के साथ विचार विमर्श करके ही फैसला लेगी।
Alliance between Congress and AAP…नवजोत सिंह सिद्धू पार्टी से पृथक चल रहे हैं इसको लेकर उन्होंने कहा कि लोकसभा हलकों के हिसाब से शेड्यूल बनाए गए हैं और सब उसी के हिसाब से चल रहा है। जालंधर में आज कांग्रेस भवन में कांग्रेस पंजाब प्रधान राजा वड़िंग की अगुवाई में पार्टी वर्करों के साथ चर्चा की गई। इस दाैरान कांग्रेस विधायक परगट सिंह, राणा गुरजीत सिंह, सुखविंदर कोटली, विक्रम चाैधरी, बावा हैनरी एवं अन्य कई कांग्रेसी नेता उपस्थित थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


