

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)-AAP in Punjab…कांग्रेस और आप में गठबंधन की अटकलों के बीच नई खबर सामने आई है। खबर यह है कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने गत दिनों दिल्ली में आप नेताओं के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार आप पंजाब में अकेले 13 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। 13 लोकसभा सीटों के लिए 39 नेताओं के नाम शॉर्ट लिस्ट भी किए गए हैं।
AAP in Punjab…हालांकि जालंधर सीट से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू ही उम्मीदवार रहेंगे। जल्द ही इस बारे में आधिकारिक घोषणा होगी। इस बात को I.N.D.I.A की मीटिंग में आप द्वारा रखा जाएगा। हालांकि, सीएम भगवंत मान पहले से ही अलग चुनाव लड़ने के संकेत दे रहे हैं। वह अपने हर प्रोग्राम में एक महीने से पंजाब में 13-0 से जीतने के दावे कर रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


