

गुरदासपुर (वीकैंड रिपोर्ट): सिरफिरे आशिक द्वारा लड़की पर तेजाब डालने का मामला सामने आया है। घटना गांव तिब्बड़ की है, जहां लड़की द्वारा शादी से मना करने पर उस पर तेजाब फैंक दिया। इतना ही नहीं घर में घुसकर लड़की के भाई और पिता को बेरहमी से पीटा गया।
पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 जुलाई को उसकी शादी थी लेकिन एक युवक काफी देर से खुद से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। यहां तक कि पहले भी वह दो जगह से रिश्ता तुड़वा चुका है। लड़की द्वारा विरोध करने पर आशिक ने उस पर तेजाब डाल दिया और किसी को बताने पर पिता और भाई को जान से मारने की धमकी देने लग पड़ा।
गत रात युवक ने अपने कुछ साथियों की मदद से घर में घुसकर पिता की टांग तोड़ दी। और तो और भाई के सिर पर भी गंभीर चोटें आई हैं, घायल अवस्था में दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं लड़की का रिश्ता भी टूट गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
Please like our page
https://www.facebook.com/weekendreport/
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


