
गुरदासपुर, 17 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Acid Attack on Teacher : पंजाब के गुरदासपुर जिले के एक गांव में स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। ड्यूटी के दौरान स्कूल परिसर में घुसकर एक युवक ने महिला शिक्षक पर तेजाब से हमला कर दिया। इस हमले में महिला टीचर गंभीर रूप से घायल हो गई, वहीं दो छोटे बच्चे भी इसकी चपेट में आकर झुलस गए।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी महिला शिक्षक का रिश्तेदार बताया जा रहा है, जिसने अचानक स्कूल में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और घायल लोगों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
Acid Attack on Teacher : पुलिस ने घटना के कुछ ही समय बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच कर रहे डीएसपी के अनुसार, हमले के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि आरोपी नशे का आदी है और गंभीर बीमारी से भी पीड़ित है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी ने इस खौफनाक घटना को अंजाम क्यों दिया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


