

वाशिंगटन-अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका और भारत के बीच प्रौद्योगिकी संबंधी साझेदारी की महत्ता पर चर्चा की। अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। दोनों नेताओं ने अपनी बातचीत में साझा प्राथमिकताओं पर सहयोग को विस्तार देने एवं आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर व ‘क्वाड’ (चतुष्पक्षीय सुरक्षा संवाद) जैसे समूहों में काम करते रहने की प्रतिबद्धता जताई। प्रेस सचिव के अनुसार, उन्होंने बोइंग और एअर इंडिया के बीच हुए ऐतिहासिक समझौते पर चर्चा की। पियरे ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति बाइडन ने उल्लेख किया कि यह बिक्री 44 राज्यों में कैसे 10 लाख से अधिक अमेरिकी नौकरियों में मददगार होगी और किस प्रकार ‘एअर इंडिया’ को भारत में हवाई परिवहन की बढ़ती मांगों को पूरा करने में मदद करेगी।’’ बाइडन ने बोइंग-एअर इंडिया के बीच समझौते की घोषणा करते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिलकर भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को और गहरा करना चाहते हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


