
संगठन को मजबूत करने और जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सफल होंगे अशोक सरीन हिक्की – शीतल अंगूराल
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) 18 जुलाई Newly District President congratulated। भारतीय जनता पार्टी जालंधर शहरी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की को भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, पूर्व विधायक शीतल अंगूराल तथा पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने मुंह मीठा करवाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर सभी नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि अशोक सरीन हिक्की के नेतृत्व में भाजपा जालंधर शहरी संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पार्टी जन-जन तक अपनी नीतियों एवं कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचाएगी।
भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर ने कहा कि अशोक सरीन हिक्की लंबे समय से पार्टी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं तथा जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ है। उन्होंने कहा कि उनके नेतृत्व में भाजपा जालंधर शहरी संगठनात्मक रूप से और अधिक सशक्त होगा तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करेगा। राठौर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक कर्मठ, समर्पित और अनुभवी कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
Newly District President congratulated
पूर्व विधायक शीतल अंगूराल ने कहा कि अशोक सरीन हिक्की एक मेहनती, मिलनसार और संघर्षशील व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा तथा भाजपा की विचारधारा और जनहित की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने में नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि जालंधर शहरी में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे।
Newly District President congratulated : इस अवसर पर भाजपा जालंधर शहरी के पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग देने वाले सभी पार्टी पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मोर्चा पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के सहयोग, समर्पण और अथक मेहनत के कारण ही संगठन को लगातार मजबूती मिली और विभिन्न कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका। सुशील शर्मा ने कहा कि वे भविष्य में भी एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे तथा नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अशोक सरीन हिक्की को हर संभव सहयोग प्रदान करेंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी, जिला महामंत्री राजेश कपूर,भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मनीष विज, जिला सचिव अमित भाटिया सहित अनेक भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


