

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट) : Uproar in Maharashtra Congress : महाराष्ट्र कांग्रेस में आज उस समय बवाल मच गया जब दिग्गज नेता बालासाहेब थोराट ने पार्टी में अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले थोराट का आरोप है कि पार्टी में गंदी राजनीति चल रही है. वह इसका हिस्सा नहीं बनना चाहते। प्रदेश में महाराष्ट्र कांग्रेस में नाना पटोले के खिलाफ विरोध के स्वर तेजी से उठने लगे थे।
यह भी पढ़ें : Ex Mayor Sunil Jyoti Death : जालंधर के पूर्व मेयर सुनील ज्योति का निधन
हाल ही में पार्टी के वरिष्ठ नेता थोराट ने पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को पत्र लिखा था। उन्होंने पत्र में मौजूदा प्रदेश प्रमुख पटोले के साथ काम करने में असमर्थता जताई थी। हालांकि, पुणे में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पटोले ऐसे किसी पत्र से इनकार करते रहे। उन्होंने कहा कि इसबारे में जानकारी नहीं है।
Uproar in Maharashtra Congress : खबर है कि थोराट ने पत्र में नजरअंदाज किए जाने का भी जिक्र किया है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उन्होंने जानकारी दी है कि राज्य में होने वाले फैसलों के बारे में उन्हें जानकारी नहीं दी जाती है।
You can also connect with us on Telegram
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



