

लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट): Tragedy of India : औरैया के बिधुना के सरकारी अस्पताल से ह्दयविदारक तस्वीर सामने आई है। तस्वीर एक भाई द्वारा अपनी बहन के शव को बाइक पर ले जाने की है। बताया जाता है कि परिवार को एंबुलेंस नहीं मिली इस कारण उसने बहन के शव को अपनी पीठ से बांधा और बाइक पर ही लेकर निकल गया। मौके पर मौजूद किसी आदमी ने इस घटना की तस्वीरें खींच ली।
Tragedy of India : देखते ही देखते यह तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल होने लगीं। पानी गर्म करने के लिए बाल्टी में डाली गई रॉड छू जाने से नवीन बस्ती पश्चिमी निवासी प्रबल प्रताप सिंह की पुत्री अंजलि (20) बेसुध हो गई। परिजन की नजर पड़ने पर उसे बेसुध हालत में सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने युवती को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जो हुआ उसे सीएचसी परिसर में मौजूद लोग एक टक देखते रहे। शव ले जाने के लिए कोई साधन नहीं मिला तो भाई ने शव बाइक पर रखा। दूसरी बहन पीछे बैठी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


