

मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)– SP MLA suspended : मुगल बादशाह औरंगेजब की तारीफ करने के मामले में समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से सस्पेंड कर दिया गया है। अबू आजमी को विधानसभा के पूरे सत्र से निलंबित कर दिया गया है। उनको निलंबित रखने का प्रस्ताव विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने रखा था।
SP MLA suspended : बता दें कि सोमवार को सपा विधायक ने अबू आजमी ने औरंगजेब को लेकर एक विवादित टिप्पणी की। सपा विधायक ने औरंगजेब को उत्तम प्रशासक बताया है। उन्होंने अगर मंदिर तोड़ी थी तो मस्जिद भी तोड़ी थी। सपा विधायक के इस बयान पर भाजपा गठबंधन सरकार ने आपत्ति जताई। अबू आजमी को महाराष्ट्र विधानसभा से निलंबित करने की मांग उठ रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


