

नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Side Effects of Air Pollution : केजरीवाल सरकार ने आज बड़ा फैसला लेते हुए दिल्ली में 13 नवंबर से 20 नवंबर तक ऑड-ईवेन लागू करने की घोषणा की है। इससे पहले लगातार हवा की गुणवत्ता खराब होते देख दिल्ली-एनसीआर में ग्रेप का चौथा चरण लागू कर दिया। राजधानी में स्कूल को बंद कर दिया गया है। इसके साथ दिल्ली में डीजल वाहनों पर प्रतिबंध लागू कर दिया गया।
Side Effects of Air Pollution : दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद गंभीर होता जा रहा है। लगातार कई दिनों से दिल्ली और उससे सटे इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच रहा है। ऐसे में लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आज सुबह 6 बजे दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। वहीं नोएडा का AQI-616, जबकि गुरुग्राम में 516 रिकॉर्ड किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


